Bihar Crime: लव अफेयर से नाराज पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी को टुकड़े-टुकड़े कर भट्ठी में जलाया

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. चौकीदार की सतर्कता से यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ.
Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, जिसमें पिता ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर 24 अप्रैल की शाम बेटी की जान ली और साक्ष्य छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर मिट्टी के बर्तन पकाने वाली भट्ठी में जला दिया.
गांव के चौकीदार ने दी थाना में सूचना
घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के चौकीदार अनिल कुमार को वारदात की भनक लगी. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए थानेदार रंजीत कुमार को पूरी जानकारी दी. इसके आधार पर किशोरी के पिता के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने 30 अप्रैल की देर रात मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पार्टी के दौरान की बेटी की हत्या
ग्रामीणों के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम आरोपित के घर पर डीजे और पार्टी का माहौल था, उसी दौरान किशोरी की हत्या की गई. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई. यह पूरी योजना बेहद शातिराना ढंग से रची गई थी.
मार्च में प्रेमी संग भाग गई थी युवती
बताया जाता है कि किशोरी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मार्च महीने में दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में शिकायत दी. सामाजिक दबाव और पुलिस कार्रवाई के डर से युवक के पिता ने दोनों को 19 मार्च को थाने में आत्मसमर्पण करवा दिया. लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया गया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत बनी रही, जिससे पिता नाराज था.
पुलिस ने क्या कहा?
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि चौकीदार की सतर्कता के चलते मामला उजागर हुआ. आरोपी पिता की निशानदेही पर अन्य सहयोगियों की भी तलाश जारी है. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक पिता ने अपनी ही संतान को प्रेम करने की सजा मौत देकर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










