ePaper

Muzaffarpur : विशेष गहन पुनरीक्षण में शिथिलता को लेकर छह बीएलओ से स्पष्टीकरण

Updated at : 04 Jul 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : विशेष गहन पुनरीक्षण में शिथिलता को लेकर छह बीएलओ से स्पष्टीकरण

Muzaffarpur : विशेष गहन पुनरीक्षण में शिथिलता को लेकर छह बीएलओ से स्पष्टीकरण

विज्ञापन

संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक वेतन रहेगा स्थगित प्रतिनिधि, मीनापुर विशेष गहन पुनरीक्षण – 2025 मतदाता सत्यापन कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर कई बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने लापरवाह बीएलओ को कड़ी चेतावनी भी दी है. फैयाज अहमद, शिक्षक, उमवि मेथनापुर, राजू कुमार, शिक्षक, प्रावि रामसहाय छपरा, रंजीत रजक, शिक्षक, उमवि हरका, अनिल कुमार, शिक्षक, प्रवि छेगन नेउरा, पूजा भारती, आंगनबाड़ी सेविका, केन्द्र संख्या-243, लक्ष्मीनारायण कुमार, शिक्षक, मवि दाउद छपरा, संतोष कुमार वर्मा, शिक्षक, मवि दाउद छपरा से शॉ कॉज पूछा गया है. शुक्रवार को अधोहस्ताक्षरी के द्वारा समीक्षा के क्रम में परिलक्षित हुआ कि इन बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सत्यापन का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है . परिणामस्वरूप डाटा अपलोडिंग शून्य है. इन पर जानबूझकर निर्वाचन कार्य में अभिरूचि नहीं लेने की बात कही गयी. जो निर्वाचन कार्य में शिथिलता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्यहीनता के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना को दर्शाता है. बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें, कि क्यों नहीं आपके विरूद्ध निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता/लापरवाही बरतने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय मुजफ्फरपुर को संसूचित कर दिया जाय. संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक आपका वेतन अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन