बोचहां में सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

वृद्ध महिला की मौत के बाद गांव में जुटे परिजन.

बोचहां में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी रामसखी देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

Bochahan Accident News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी सड़क स्थित बुधनगरा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका के पति ने बोचहां थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मृतका की पहचान बुधनगरा गांव निवासी रामसखी देवी के रूप में हुई है. मृतका के पति बतहू सहनी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 7 अगस्त की शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी सड़क किनारे अपने दरवाजे पर खड़ी थीं.

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रामसखी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

एसकेएमसीएच में चल रहा था इलाज

दुर्घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों ने बाइक नंबर पुलिस को बताया

मृतका के पति ने अपने आवेदन में दुर्घटना में शामिल बाइक का नंबर BR06EB-4086 बताया है. उनके अनुसार, घटना के समय बाइक एक युवक चला रहा था.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुर्घटना की गहन जांच कराने और दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बोचहां थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों, बाइक और चालक से संबंधित जानकारी जुटा रही है.

इधर, पोस्टमार्टम के बाद रामसखी देवी का शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद बुधनगरा गांव में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें

बोचहां अंचल में 13 राजस्व कर्मचारियों को मिली पंचायतों की जिम्मेदारी


विज्ञापन
चंद्रभूषण कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन