दो दिन सूखा, चार के बाद बारिश के आसार

Updated at : 01 Oct 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिन सूखा, चार के बाद बारिश के आसार

दो दिन सूखा, चार के बाद बारिश के आसार

विज्ञापन

-मौसम विभाग का है पूर्वानुमान- उत्तर बिहार के जिले होंगे तर

मुजफ्फरपुर.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसके तहत 4 अक्तूबर के बाद उत्तर बिहार की अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अगले पांच दिन आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे.इधर, मंगलवार को एक बार फिर 24 घंटे के भीतर मौसम बदल गया. सुबह से आसमान साफ होने के साथ दिन भर लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा. गर्मी से लोग बेचैन रहे. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा. सोमवार को दोपहर के बाद देर शाम तक आसमान में काले घने बादल छाने के साथ कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई. इधर विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है. वहीं दो दिनों तक पछुआ व उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन