Driving Licence सस्पेंड में सबसे अधिक मामले बेंगलुरु के, अधिकांश मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव वाले

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2024 9:33 PM

विज्ञापन

license

Driving Licence: परिवहन नियम के उल्लंघन पर जिले के दो दर्जन से अधिक लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधि तीन माह से छह माह की है. दूसरे राज्यों से ऐसे मामलों में सबसे अधिक मामला बेंगलुरु का है.

विज्ञापन

Driving Licence, मुजफ्फरपुर. दूसरे राज्यों में परिवहन नियम के उल्लंघन पर जिले के दो दर्जन से अधिक लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधि तीन माह से छह माह की है. दूसरे राज्यों से ऐसे मामलों में सबसे अधिक मामला बेंगलुरु का है. जिसमें कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र व प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे युवा शामिल है. इतना ही बेंगुलरू से लाइसेंस निलंबित को लेकर आने वाले मामले में एक बात और कॉमन है कि अधिकांश मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का कारण शराब पीकर गाड़ी चलाने का है.

छह माह के लिए निलंबित हुआ था लाइसेंस

हाल ही में एक आइटी कंपनी में काम करने वाला 24 साल का नौजवान डीटीओ ऑफिस पहुंचा. जिसका लाइसेंस शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण छह माह के लिए निलंबित हुआ था. नौजवान को इस नियम के उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक के कोर्ट में दस हजार रुपये का जुर्माना भी देना पड़ा था. इसके बाद बेंगलुरु के आरटीओ द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को संबंधित नौजवान का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने और जब्त रखने के लिए पत्र लिखा गया था. जिसके बाद उस नौजवान का ड्राइविंग लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय में जमा था.

बहुत महंगी पड़ी ड्रिंक

युवक जब डीटीओ ऑफिस लाइसेंस लेने पहुंचा तो उसने बताया कि वीकएंड पर वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था, इस दौरान पार्टी की और ड्रिंक की थी. लेकिन उसे यह ड्रिंक बहुत महंगी पड़ी, उसके बाद अपनी बाइक व कार होते हुए भी वह छह माह तक ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने के कारण गाड़ी नहीं चला सकता था. लाइसेंस देने के साथ युवक को कहा गया दोबारा यही गलती करने पर और अधिक समय के लिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होगा.

वहीं तीसरी बार गलती दोहराने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस ही निरस्त कर दिया जायेगा. यह बात सुनकर युवक ने पदाधिकारी से कहा कि अब दोबारा ऐसी गलती की नौबत ही नहीं आयेगी. एडीटीओ राजू कुमार ने बताया कि दूसरे राज्यों से ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने में अधिकांश मामले बेंगलुरु शहर से आते है. लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अब सारा सिस्टम ऑनलाइन हो चुका है, ऐसे में परिवहन नियम का पालन करे और ऐसी गलती दोबारा नहीं करे.

इसे भी पढ़ें: Bihar STF ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली कमलेश रवानी को पकड़ा, जानिए किसे मिलेगा पैसा

Bihar Teacher: बिहार में ऐसे शिक्षकों को हाजिरी बनाने में मिलेगी राहत, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन