Bihar STF ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली कमलेश रवानी को पकड़ा, जानिए किसे मिलेगा पैसा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2024 8:49 PM
Bihar STF: एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि नक्सली कमलेश रवानी के विरुद्ध सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. इसके विरुद्ध जिले के मुफस्सिल व महकार थाना, जहानाबाद जिले के घोषी थाना व नालंदा जिले थरथरी थाने में केस दर्ज है.
Bihar STF, गया. जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के चैती-पिपरा गांव के रहनेवाले कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम को नीमचक बथानी के डीएसपी प्रकाश कुमार ने विशेष कार्य बल (STF) के सहयोग से खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोलबिगहा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी शनिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी आशीष भारती ने दी. एसएसपी ने बताया कि इसके विरुद्ध सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. इसके विरुद्ध जिले के मुफस्सिल व महकार थाना, जहानाबाद जिले के घोषी थाना व नालंदा जिले थरथरी थाने में केस दर्ज है.
2019 में लेवी की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे नक्सली
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि भाकपा-माओवादी संगठन से जुड़े नक्सलियों के 12 मार्च 2019 को महकार थाना क्षेत्र के धनसिंगरा गांव के पास लेवी की मांग को लेकर एकत्रित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की थी. इसमें हथियार के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन, पुलिस टीम को देख कर कुछ नक्सली वहां से भाग निकले थे.
नक्सली कमलेश रवानी चल रहा था फरार
इस घटना को लेकर महकार थाने में यूपीए एक्ट 2004 व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले की जांच में अबतक पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. लेकिन, नक्सली कमलेश रवानी फरार चल रहा था. इस गिरफ्तार करने को लेकर नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.
इसमें एसटीएफ सहित महकार थानाध्यक्ष गोपाल सिंह सहित टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था. इसी दौरान विशेष टीम को सूचना मिली कि नक्सली कमलेश रवानी खिजरसराय के जोलबिगहा गांव में छिपा हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार की बेटी आकांक्षा ने अमेरिका में रचा इतिहास, एयरक्राफ्ट की रफ्तार पर कर रही खोज
छापेमारी टीम के बीच बांटे जायेंगे एक लाख रुपये
एसएसपी ने बताया कि नक्सली कमलेश रवानी के विरुद्ध मुख्यालय के द्वारा एक लाख रुपये इनाम की घोषणा रखी गयी थी. इसके इनाम की राशि छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के बीच वितरित किया जायेगा, ताकि पुलिसकर्मियों का हौसला बना रहे.
इसे भी पढ़ें: Sand Mafia: पुलिस महकमें में हड़कंप, बालू माफियाओं से सांठगांठ में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, 12 लाइन हाजिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










