बिपार्ड में बोले राज्यपाल अता हसनैन, जनप्रतिनिधियों के लिए आधुनिक तकनीक और निरंतर प्रशिक्षण जरूरी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने जनप्रतिनिधियों के लिए निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आधुनिक तकनीकों के युग में शासन-प्रशासन की नई चुनौतियों का सामना करने के लिए ज्ञानवर्धन आवश्यक है.
Gaya Ji News : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है और आज के समय में जनप्रतिनिधियों को भी बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और आधुनिक तकनीकों के दौर में शासन एवं प्रशासन के समक्ष नयी चुनौतियां लगातार सामने आ रही हैं, जिनका प्रभावी ढंग से सामना केवल निरंतर प्रशिक्षण और ज्ञानवर्धन के माध्यम से ही किया जा सकता है.
ज्ञान ही दायित्वों के निर्वहन का आधार
बिपार्ड, गया में आयोजित बिहार विधानसभा के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका मानना है कि व्यक्ति जिस भी पेशे में जाए, उसे अपने क्षेत्र का अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ज्ञान ही किसी भी व्यक्ति को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने में सक्षम बनाता है. राज्यपाल ने गया की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही पावन भूमि है, जहां से भगवान गौतम बुद्ध ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया. ऐसे स्थान पर जनप्रतिनिधियों के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है.
कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों से आग्रह करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हों, उन्हें भी पूर्व सूचना देकर आमंत्रित किया जाए, ताकि वे भी इसमें शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय ज्ञान को और समृद्ध कर सकें.
Also Read : गया जी में गुरुकुल खोलने की तैयारी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










