Sand Mafia: बालू माफियाओं से सांठगांठ में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, 12 लाइन हाजिर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Oct 2024 3:04 PM

विज्ञापन

Sand Mafia: एसपी ने बताया कि लगातार यह सूचना मिल रही थी कि बालू माफिया व पासिंग गैंग के साथ मिलकर थाने के पदाधिकारी व कर्मी वसूली कर अवैध बालू लदे वाहन को पास करवाते हैं और पैसा लेकर कई वाहनों को भी छोड़ देते हैं.

विज्ञापन

Sand Mafia, छपरा. बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में एसपी डॉ कुमार आशीष ने डोरीगंज थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित करते हुए एसपी ने 12 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस केंद्र बुला लिया है. एसपी ने बताया कि लगातार यह सूचना मिल रही थी कि बालू माफिया (Sand Mafia) व पासिंग गैंग के साथ मिलकर थाने के पदाधिकारी व कर्मी वसूली कर अवैध बालू लदे वाहन को पास करवाते हैं और पैसा लेकर कई वाहनों को भी छोड़ देते हैं. इसके बाद सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करायी गयी. जांच में सभी पुलिस पदाधिकारी पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई.

प्रवेश कुमार बने थानाध्यक्ष

इसके आलोक में डोरीगंज थानाध्यक्ष राहुल रंजन समेत छह पदाधिकारियों को निलंबित किया गया और शेष 12 पदाधिकारी व कर्मियों को पुलिस केंद्र वापस बुला लिया गया है. साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उधर, डोरीगंज थाने में नये पुलिस पदाधिकारियों की पदस्थापना भी कर दी गयी है. तरैया अनुसंधान इकाई में मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक प्रवेश कुमार को डोरीगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में प्रपत्र दो जमा करने की प्रक्रिया हुई धीमी, रैयतों में असमंजस की स्थिति

ड्यूटी में अनियमितता बरत रहे थे

पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्त पुअनि मनीष कुमार को अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई नियुक्त किया गया है. इसके अलावा डोरीगंज थाना में पुअनि बेबी कुमार, प्रशिक्षु पुअनि मुन्ना कुमार, रवींद्र कुमार पाल, विवेक कुमार, धीरेंद्र कुमार, महबूब साहिल, अमित कुमार, सुबोध कुमार, सुनील कुमार राय व अविनाश ब्रह्म प्रकाश सिंह को पदस्थापित किया गया है. एसपी ने बताया कि डोरीगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी बार-बार अपनी ड्यूटी में अनियमितता बरत रहे थे.

इसे भी पढ़ें: Vande Bharat: पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा रूट पर चलेगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, जानें डेट और टाइम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन