Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में प्रपत्र दो जमा करने की प्रक्रिया हुई धीमी, रैयतों में असमंजस की स्थिति

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Oct 2024 7:15 PM

विज्ञापन

सांकेतिक

Bihar Land Survey: सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि जिले में सर्वे का काम शुरू है. कुछ लोग अफवाह फैला रहे कि विशेष सर्वे का काम कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. लेकिन ऐसा नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Land Survey, बक्सर. जिले में हो रहे विशेष सर्वे का काम एक अगस्त से प्रचार प्रसार के साथ शुरू कर दिया गया था. प्रचार प्रसार करने के बाद एक सितंबर से प्रपत्र दो जमा करने का काम शुरू कर दिया गया था. जिले में भू-सर्वेक्षण के लिए चिन्हित सभी 1105 राजस्व ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन होने के बाद जिले के रैयतों से प्रपत्र दो व तीन में आवेदन लिए जा रहे हैं. जिसमें अभी तक 68 हजार 774 रैयतों ने अभी तक अपना पत्र दो जमा किये हैं. अभी भी रैयतों के बीच वंशावली को लेकर लोग असमंजस में है. वंशावली सरपंच का ही होना चाहिए जिसमें विशेष सर्वे के गाइडलाइन के अनुसार साफ – साफ कहा गया है कि वंशावली सादे पाने पर भी लिख कर दे सकते हैं.

प्रकिया धीमी क्यों हुई

22 सितम्बर के भूमि सुधार विभाग के मंत्री के बयान के बाद रैयतो का यह मानना है कि सर्वे तीन महीने के लिए टाल दिया गया है. इस संबंध में जब सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रोहित कुमार से पूछा गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि विभाग के द्वारा ऐसा कुछ गाइडलाइन नहीं मिला है. मंत्री का बयान यह था कि जिन रैयतों के पास कागजात नहीं है. उन सभी रैयतों के लिए कुछ दिन का समय दिया गया था. ताकि वह आसानी से अपना कागजात तैयार कर लें.

इसे भी पढ़ें: बिहार की बेटी आकांक्षा ने अमेरिका में रचा इतिहास, एयरक्राफ्ट की रफ्तार पर कर रही खोज

ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से कितना फार्म जमा

विशेष सर्वे को लेकर अफवाह बनाया जा रहा है कि विशेष सर्वे कुछ दिनों के लिए बंद हो गया है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. अगर विशेष सर्वे बंद होता तो 14 सितंबर जिले में ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से चौदह हजार फार्म जमा किया गया था. जबकि शनिवार तक कुल 68 हजार 774 प्रपत्र दो जिले के रैयतों के द्वारा जमा किया गया है. रोहित कुमार ने जिले के रैयतों से अपील की है कि किसी के बहकावे में ना आएं. आपके मौजा में जब विशेष सर्वे करने अमीन व कानूनगो जा रहे हैं तो उनको भी आप प्रपत्र दो भर कर दें सकते हैं या अंचल शिविर में भी आकर जमा कर सकते हैं. या घर बैठे भी विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं.

क्या बोले विशेष सर्वे पदाधिकारी

इस संबंध में बक्सर के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि जिले में सर्वे का काम शुरू है. कुछ लोग अफवाह फैला रहे कि विशेष सर्वे का काम कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. लेकिन ऐसा नहीं है. विशेष सर्वे का काम प्रगतिशील है. अगर किसी भी रैयत को कोई समस्या हो रहा है तो शिविर प्रभारी व कानूनगो अमीन से संपर्क कर सकते हैं . रैयत अपने घर से विभाग के वेबसाइट पर प्रपत्र दो जमा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: दुर्गा पूजा के बाद भी बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन