जंक्शन पर टिकट नहीं मिलने पर विवाद, कर्मचारी पर गाली-गलौज का आरोप

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर टिकट नहीं मिलने पर विवाद, कर्मचारी पर गाली-गलौज का आरोप

जंक्शन पर टिकट नहीं मिलने पर विवाद, कर्मचारी पर गाली-गलौज का आरोप

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन के यूटीएस (अनारक्षित टिकट) काउंटर पर बीते रविवार की देर रात यात्रियों और एक रेलवे कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हुआ. टिकट नहीं मिलने से गुस्साए यात्रियों ने हो-हल्ला किया, वहीं 6 नंबर काउंटर की तस्वीर खींचकर सोनपुर मंडल के वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत भी कर दी. यात्री आशीष हिसारिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायत में बताया कि काउंटर पर मौजूद कर्मचारी उन्हें टिकट नहीं दे रहे थे और बात करने पर गाली-गलौज भी करने लगे. उन्होंने तुरंत इस पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामले की तत्काल छानबीन शुरू कर दी गई.

डीआरएम ने दी सफाई

इस घटना को लेकर सोनपुर मंडल के डीआरएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर सफाई दी. उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग 15 मिनट तक टिकटिंग सेवा रुक गई थी. हालांकि, 15 मिनट के भीतर ही समस्या को सुलझा लिया गया और टिकट वितरण दोबारा सामान्य हो गया. रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन