एइएस से प्रभावित बच्चों में दिव्यांगता की होगी जांच

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
एइएस से प्रभावित बच्चों में दिव्यांगता की होगी जांच

एइएस से प्रभावित बच्चों में दिव्यांगता की होगी जांच

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में एइएस से पीड़ित होकर स्वस्थ हुए बच्चे दिव्यांग नहीं हो, इसके लिये पहल की जा रही है. एइएस चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों में दिव्यांगता की जांच की जायेगी. इस संबंध में अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम अधिकारी मलेरिया विभाग ने निर्देश जारी किया है. कहा गया है कि एइएस प्रभावित मरीजों की सूची तैयार करते हुए उनमें दिव्यांगता की जांच की जाये. सीएस ने बताया कि चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों में आंशिक या स्थायी दिव्यांगता का खतरा होता है. इसके लिए एइएस पीड़ित मरीजों का सर्वे किया जायेगा. बच्चों में एइएस के प्रभाव से हाथ या पैर के हिस्से में लकवा या अन्य दिव्यांगता जैसे मानसिक या आंखों की रोशनी जाना आदि जैसे परिणाम दिखते हैं तो उनका तत्काल इलाज किया जाना है. बताया कि एइएस से पीडि़त हुए बच्चों में दिव्यांगता की पहचान करने के संबंध में उन सभी जीवित बच्चों की सूची जिला के प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भेजी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन