महिला पॉलिटेक्निक में आज से होगी डिप्लोमा की सेमेस्टर परीक्षा

Published by : ANKIT Updated At : 12 May 2025 7:19 PM

विज्ञापन

महिला पॉलिटेक्निक में आज से होगी डिप्लोमा की सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन

– समस्तीपुर, हाजीपुर, वैशाली और लालगंज के चार संस्थानों काे बनाया गया परीक्षा केंद्र वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर राज्य प्रावैधिकी शिक्षा पर्षद बिहार की ओर से मंगलवार से होने वाली डिप्लोमा के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक को भी केंद्र बनाया गया है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ बरुण कुमार राय ने बताया कि संस्थान में केएनएस रा पॉलिटेक्निक समस्तीपुर, एक्जॉल्ट पॉलिटेक्निक वैशाली, सीआरके हाजीपुर और बुद्धा पाॅलिटेक्निक लालगंज जैसे चार संस्थानों का यहां परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर तैयारी की गई है. संस्थान के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी लगा हुआ है.इससे प्रत्येक छात्र-छात्राओं पर विशेष नजर रखी जायेगी. संस्थान के तीन वरीय शिक्षकों का एक औचक निरिक्षण दल बनाया गया है. ये वीक्षकों के अतिरिक्त किसी भी कमरे में औचक रूप से पहुंच कर परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे. 13 से 23 मई तक दोनों पालियों में यह परीक्षा होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से संध्या 5:00 बजे तक चलेगी. प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व तक छात्र-छात्राओं को केन्द्र पर प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से भी पर्यवेक्षक, दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन