चिकन पॉक्स के मरीजों को तलाशेगा विभाग

Updated at : 31 May 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
चिकन पॉक्स के मरीजों को तलाशेगा विभाग

चिकन पॉक्स के मरीजों को तलाशेगा विभाग

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिला में जनवरी से लेकर मई तक चिकन पॉक्स के मरीज मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग मरीजों की तलाश करने में जुटा है. इसके लिए विभाग अब डोर टू डोर सर्वे करायेगा. प्रभारी एसीएमओ डॉ सतीश कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों से चिकन पॉक्स के मरीजों की जानकारी मांगी है. चिकन पॉक्स (माता) के मरीज मिलने के बाद जिला में भी ऐसे मरीजों की होने की आशंका है. यही वजह है कि सभी पीएचसी प्रभारी को ऐसे मरीजों को चिह्नित करने व तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. चिकन पॉक्स के मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं. जिले में अभी तक नौ मरीज मिले हैं. इधर, चिकनगुनिया के मरीजों का सर्वे किया जा रहा है. फिलहाल यहां भी स्थिति नियंत्रण में होना बताई जा रही है. ये हैं लक्षण दाने के साथ चक्कर आना तेज दिल की धड़कन सांस की तकलीफ झटके, दौरे पड़ना मांसपेशियों के समन्वय की कमी थकान व कमजोरी इस तरह से फैलता है विशेषज्ञों की मानें तो वैरिसेला-जोस्टर वायरस होता है, लेकिन यह एक संक्रामक रोग है. जो संक्रमण से फैलता है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने हाथ मिलाने, थूकने, फोड़े-फुंसी से निकले दृव्य, कपड़े इत्यादि के संपर्क में आने से फैलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन