मनमाना वसूली को लेकर विवि में प्रदर्शन
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 25 Mar 2025 1:18 AM
मनमाना वसूली को लेकर विवि में प्रदर्शन
बीएड कॉलेज में फाॅर्म के नाम पर कर रहे उगाही वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर छात्र जदयू मुजफ्फरपुर की ओर से विवि के प्रशासनिक भवन में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया. बीएड कॉलेजों में छात्राओं से मनमाने ढंग से परीक्षा फाॅर्म के नाम पर वसूली के खिलाफ छात्रों ने अधिकारियों के खिलाफ नारा लगाया. प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि दो दिनों के अंदर छात्र-छात्राओं के साथ विवि न्याय नहीं करता है, तो कुलाधिपति के समक्ष व्यापक आंदोलन होगा. छात्रों को धमकी दिए जाने की शिकायत लगातार सामने आ रही है. जिसके कारण सभी डरे हुए हैं. मामले में वैसे कॉलेजों की संबद्धता रद्द करने की मांग की गयी है. प्रदर्शन की अध्यक्षता छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. जिसमें छात्र-छात्रों एवं छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कांटी आदित्य, सकरा शशि रंजन जिला उपाध्यक्ष राहुल झा, शिवम चौहान, चंदन, यश जिला महासचिव विकास कुमार, सौरभ चौधरी, केतन कृष्णा, राजकुमार, जिला सचिव विशाल कुमार, करण राज, मो शाहनवाज, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मेहुल कुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










