मौसम : 24 घंटे में घने बादलों के बीच 7 डिग्री गिरा दिन का तापमान

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मौसम : 24 घंटे में घने बादलों के बीच 7 डिग्री गिरा दिन का तापमान

Day temperature dropped by 7 degrees

विज्ञापन

फोटो – 6-7 वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार के कई जिलों में सोमवार को दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट हुई है. वहीं दिन का तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री कम रहा. पिछले दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को घने बादलों की वजह से मौसम में आए बदलाव से काफी राहत मिली है. वातावरण खुशनुमा हो गया है. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाये रहे, जिसके कारण धूप नहीं निकली और तापमान में गिरावट आयी. शाम के समय शहर से लेकर कुछ आसपास के इलाकों में बूंदा-बांदी हुई. इस बदलाव से आम जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है. मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा. दो किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली. अधिकतम तापमान – 25.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन