ePaper

ट्रेन में मोबाइल छिनतई के दौरान गिरे यात्री का सिर फूटा

Updated at : 05 Nov 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में मोबाइल छिनतई के दौरान गिरे यात्री का सिर फूटा

छठ को लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है.वहीं भीड़ का फायदा उठा कर बदमाश यात्रियों का मोबाइल व सामान छीनकर भाग जा रहे हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर छठ को लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है.वहीं भीड़ का फायदा उठा कर बदमाश यात्रियों का मोबाइल व सामान छीनकर भाग जा रहे हैं.मंगलवार शाम भगवानपुर स्टेशन पर जयनगर इंटरसिटी ट्रेन में युवक का मोबाइल छीन कर बदमाश भागने लगे. इस दौरान मोबाइल बचाने के लिए यात्री चलती ट्रेन से कूद गया. इस दौरान वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर से लेकर हाथ और पैर में जख्म होने से खून निकलने लगा. युवक का तत्काल प्राथमिक उपचार कियाा गया. शिकायत के बाद मामले में आरपीएफ इस्ट सेंट्रल की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिये गये है. वहीं एसआरपी मुजफ्फरपुर व भगवानपुर आरपीएफ ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाश को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. जबकि पूजा को लेकर सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन