बोचहां में एनएच पर कंटेनर व ढलाई मशीन में टक्कर, दो लोग घायल

Published at :15 Apr 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बोचहां में एनएच पर कंटेनर व ढलाई मशीन में टक्कर, दो लोग घायल

बोचहां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर कन्हारा पेट्रोल पंप के समीप ढलाई मशीन और कंटेनर में टक्कर हो गयी़

विज्ञापन

बोचहा़ं थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर कन्हारा पेट्रोल पंप के समीप ढलाई मशीन और कंटेनर में टक्कर हो गयी़ घटना में ढलाई मशीन पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसका एनएचएआइ की एम्बुलेंस टीम ने प्राथमिक उपचार किया. वहीं बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ घटना को लेकर अफरातफरी मच गयी. इस दौरान एनएचएआइ के क्रेन को बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया. कंटेनर और ढलाई मशीन मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी. इसी बीच घटना घटी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन