PHOTOS: कचरे के ढेर से बद्तर हुई शहर की स्थिति, निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

सड़कों पर पसरा कचरे का अंबार

पुल पर कचरे का ढेर, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान
मोतीझील पुल पर कचरे का ढेर, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान
मुजफ्फरपुर के व्यस्त मोतीझील पुल पर कचरे का बड़ा ढेर जमा होने से आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है. प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल्द कचरा हटाकर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

पार्क रोड पर कचरे का अंबार
मिठनपुरा के पार्क रोड पर कचरे का अंबार, बदबू और गंदगी से लोग परेशान
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित पार्क रोड पर कचरे का अंबार लग जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चारों ओर फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीरों व आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने और नियमित कचरा उठाव की मांग की है.

कचरा, जाम और बदबू से बेहाल जनता
जवाहरलाल रोड पर कचरे से बदहाल स्थिति, लग रहा लंबा जाम
जवाहरलाल रोड की मुख्य सड़क पर कचरा फैलने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. सड़क पर पसरे कचरे और कचरा खाने के लिए जुटने वाले आवारा मवेशियों के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. उठ रही भयंकर बदबू से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का वहां एक पल भी रुकना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.

समाहरणालय परिसर के बाहर गंदगी
समाहरणालय परिसर: प्रशासनिक कार्यालय के बाहर गंदगी
जिले के मुख्य प्रशासनिक केंद्र यानी समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय के ठीक बाहर फैली गंदगी स्वच्छता अभियानों की पोल खोल रही है. जिम्मेदार अधिकारियों की नजरों के सामने मुख्य द्वार के पास बिखरा कचरा और लापरवाही प्रशासनिक सुस्ती को दर्शाती है. यहां आने वाले दूर-दराज के फरियादियों और आम जनता को इस बदइंतजामी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इमलीचट्टी रोड: कचरे का अंबार
इमलीचट्टी रोड: कचरे का अंबार और नारकीय जीवन
मुजफ्फरपुर के व्यस्त इलाकों में शुमार इमलीचट्टी रोड पर चारों तरफ कचरे का विशाल ढेर पसरा हुआ है. नगर निगम की लचर व्यवस्था के कारण सड़कों पर लगे कचरे के अंबार से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ट्रैफिक जाम और गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर राहगीर और स्थानीय दुकानदार गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका से बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










