पुलिस सुरक्षा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

पुलिस सुरक्षा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

डीएम के आदेश पर कराया गया अतिक्रमण मुक्त

प्रतिनिधि, बोचहां

अंचल क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार उर्फ गोपालपुर गोपाल के समीप मुजफ्फरपुर दरभंगा पुरानी सड़क किनारे सरकारी रास्ता की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया जो बाजार से लेकर मैदापुर गांव की ओर सड़क जाती है. सीओ विश्वजीत कुमार ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण माहौल में अतिक्रमणकारियों के समक्ष अतिक्रमण मुक्त किया. जब दोपहर तक अतिक्रमणकारी स्वयं नहीं हटे तो सीओ ने थाना पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चला कर कार्रवाई की. अतिक्रमण दुकान, शेड, पक्का सीढ़ी को तोड़कर हटाया गया. इस दौरान सीओ की यह कार्रवाई देख लोगों की भीड़ जुट गयी. सीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था. डीएम सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. मैदापुर के अच्युतानंद गुप्ता ने लोक शिकायत निवारण अनुमंडल, एडीएम के यहां परिवाद दायर किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prashant Kumar

लेखक के बारे में

By Prashant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन