कोर्ट कर्मी को हनी ट्रैप में फंसा कर रहा ब्लैकमेल
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 19 Mar 2025 12:16 AM
कोर्ट कर्मी को हनी ट्रैप में फंसा कर रहा ब्लैकमेल
संवाददाता, मुजफ्फरपुर कोर्ट के एक कर्मी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. कर्मी के मोबाइल पर फोन करके जालसाज उससे रुपये मांग रहे हैं. पैसा नहीं देने पर ब्लैकमेल कर उसे धमकी दी जा रही है. इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है. उसे आशंका है कि उसको किसी आपराधिक साजिश का शिकार बनाया जा सकता है. उसने इस मामले की नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस जांच कर रही है. जिस मोबाइल नंबर से कॉल कर रुपये की डिमांड की जा रही है, उसका डिटेल्स खंगाला जा रहा है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. उससे महिला बनकर बातचीत करने लगा. अब उससे तरह- तरह का डिमांड किया जा रहा है. उसको कॉल करके परेशान व ब्लैकमेल किया जा रहा है. उससे रुपये की भी मांग की जा रही है. कॉल करने वाला आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है. वह उसका अहित भी कर सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










