कांटी में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 10:11 PM
कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर शनि मंदिर के पास फोरलेन कट पर बाइक सवार की मौत रविवार को अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से हो गयी.
पहाड़पुर शनि मंदिर के पास फोरलेन कट पर हुई घटना प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर शनि मंदिर के पास फोरलेन कट पर बाइक सवार की मौत रविवार को अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से हो गयी. मृतक की पहचान छपड़ा धर्मपुर यदु निवासी रविशंकर सिंह उर्फ काली (52) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर से पहाड़पुर की तरफ आने के दौरान बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. इसके बाद चालक ट्रक लेकर संगम घाट की तरफ भाग गया. मृत व्यक्ति के ग्रामीण ब्रह्म प्रकाश सिंह ने बताया कि वह तीन भाइयों में मंझला था. स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद मृतक के परिजन और कांटी थाना को सूचना दे दी. काली के शव को देखते ही पत्नी और बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे़ ग्रामीण गोपाल सिंह ने बताया काली के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है़ं वह परिवार में अकेला कमाने वाला था. वह पेशे से चालक था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गयी. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि शनि मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










