ePaper

बाइक मिस्त्री का पुत्र व भतीजा लापता, दो माह पहले हुआ था जानलेवा हमला

Updated at : 16 Apr 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक मिस्त्री का पुत्र व भतीजा लापता, दो माह पहले हुआ था जानलेवा हमला

बाइक मिस्त्री का पुत्र व भतीजा लापता, दो माह पहले हुआ था जानलेवा हमला

विज्ञापन

: सदर थाना क्षेत्र के हसन चक बंगरा का है रहने वाले : काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चे का नहीं मिला सुराग संवाददाता, मुजफ्फरपुर फोटो माधव 11 व 12 सदर थाना क्षेत्र के हसन चक बंगरा निवासी बाइक रिपेयरिंग की दुकानदार अतहर आरसी का 12 साल का पुत्र इरशाद आरसी व 13 साल का भतीजा मजहर आरसी रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है. परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. इससे परिजन दहशत में है. उनको अनहोनी की आशंका सता रही है. मामले को लेकर पीड़ित ने सदर थाने में लिखित आवेदन देकर पुत्र व भतीजा की बरामदगी की गुहार लगायी है. बाइक मिस्त्री अतहर आरसी का कहना है कि दो माह पहले कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था1 इसको लेकर उसने सदर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस घटना में शामिल लोगों पर बेटा व भतीजा को गायब करने की आशंका है. पुलिस को दिये जानकारी में अतहर आरसी ने बताया है कि वह नया टोला में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता है. सदर थाना क्षेत्र के हसन चक बंगरा स्थित आवास से बीते 14 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे उनका पुत्र इरशाद आरसी, भतीजा मजहर आरसी और उनका भांजा मेराज खेलने के लिए निकला था. मेराज घर वापस लौट आया. लेकिन, उनका बेटा व भतीजा गायब हो गया है. उसको अनहोनी की आशंका सता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन