मजबूरी या जुर्म? बिहार में प्रेग्नेंट वाइफ के इलाज के लिए युवक बना चोर, मुजफ्फरपुर में रंगेहाथ पकड़ा गया

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :23 Apr 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur crime news

पुलिस हिरासत में युवक

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मोबाइल चोरी करते एक युवक पकड़ा गया. युवक ने बताया कि वह पेशेवर चोर नहीं है. गर्भवती पत्नी के इलाज और पैसों की कमी के कारण मजबूरी में उसने चोरी का रास्ता चुना, जिससे यह मामला चर्चा में आ गया.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है. एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया.

पकड़े गए युवक ने अपना नाम छोटू और जोगिया मठ का निवासी बताया. पूछताछ के दौरान वह काफी डरा हुआ दिखा और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जब लोगों ने उससे चोरी का कारण पूछा, तो उसने हाथ जोड़कर कहा कि वह कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, बल्कि मजबूरी में उसने यह कदम उठाया.

गर्भवती पत्नी और आर्थिक तंगी का हवाला

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. उसने कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं है और घर चलाने के लिए पैसे नहीं हैं. इसी वजह से मैंने चोरी की. उसने यह भी बताया कि चोरी किए गए मोबाइल को बेचकर वह घर का खर्च और पत्नी के इलाज का इंतजाम करना चाहता था.

पहली बार चोरी का दावा, लोगों को नहीं हुआ भरोसा

युवक ने दावा किया कि उसने पहली बार चोरी की है और वह किसी निश्चित जगह पर मोबाइल नहीं बेचता, बल्कि जिसे जरूरत होती है उसे सस्ते में दे देता. हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसकी इस बात पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया.

इलाके में बढ़ी चोरी की घटनाएं, दुकानदार परेशान

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. कई दुकानों से मोबाइल और नकदी गायब हो चुकी है, जिससे व्यापारी काफी परेशान हैं. ऐसे में इस युवक के पकड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं.

(मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: सम्राट सरकार का अल्टीमेटम: बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, देर से आने पर कटेगा वेतन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन