मुजफ्फरपुर: शादी की खुशियां बदलीं मातम में<bha>;</bha> शहनाई गूंजने से पहले उठी चचेरे भाई की अर्थी

A pall of gloom descended on Sheikhpur Dhab village, located in the district's Ahiyapur police station area, as preparations were underway for a cousin's wedding. The family awaited the arrival of the wedding procession, but a tragic news suddenly turned the joy into mourning. The cousin's death under suspicious circumstances has cast a pall of gloom over the village.
मुजफ्फरपुर. जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढाब गांव में उस समय मातम पसर गया, जब एक घर में चचेरी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं. घर में बारात आने का इंतजार हो रहा था, लेकिन उसी वक्त एक मनहूस खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया. चचेरे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है.
शादी वाले घर में मातम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष (26) के रूप में हुई है. घर में चचेरी बहन की शादी का माहौल था. मेहंदी की रस्म पूरी हो चुकी थी और पूरा परिवार आज बारात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त था. इसी बीच संतोष की मौत की खबर सामने आई, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. हंसी-खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया.
डिप्रेशन में था संतोष
मृतक की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि संतोष बर्फ की फैक्ट्री में काम करता था. कंचन के अनुसार, करीब एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया था, जिसके बाद से संतोष काफी सदमे में था और संभवतः डिप्रेशन का शिकार हो गया था.पुलिस की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई स्पष्ट आरोप नहीं लगाया गया है और न ही किसी रंजिश की बात सामने आई है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल, मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




