ePaper

सीनियर वुशु के लिए बिहार टीम हुई रवाना

Updated at : 19 Sep 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
सीनियर वुशु के लिए बिहार टीम हुई रवाना

33वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 26 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्टेडियम रायपुर, देहरादून में आयोजित होगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. 33वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 26 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्टेडियम रायपुर, देहरादून में आयोजित होगा. इसमें बिहार राज्य से 35 सदस्यीय टीम गुरुवार को मुजफ्फरपुर और पटना से रवाना हो गयी है. प्रतियोगिता में जाने के पूर्व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व साईं एसटीसी पटना के द्वारा 29 जुलाई से 16 सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल भवन सह व्यायामशाला पटना में किया गया. इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर से आठ बालक व बालिकाएं शामिल हो रही हैं. इसमें बिहार वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ अमूल्य सिंह, उपाध्यक्ष मुकुटमणि, डॉ सतीश झा, डॉ बी प्रियम, महासचिव सुमन मिश्रा ने खिलाड़ियों के उत्तम भविष्य की शुभकामनाएं दीं. टीम के कोच मुजफ्फरपुर के सुनील कुमार तथा भोजपुर के राजेश प्रसाद ठाकुर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन