करंट की चपेट में आकर दो मासूमों ने तोड़ा दम, घर पर अकेले ही थे भाई-बहन

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना इलाके के कमरथू गांव में गुरुवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से दो मासूम की मौत हो गई. हादसे के वक्त बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे. मृतकों के नाम रुद्र कुमार (4) और अनुष्का कुमारी (2) है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना इलाके के कमरथू गांव में गुरुवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से दो मासूम की मौत हो गई. हादसे के वक्त बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे. मृतकों के नाम रुद्र कुमार (4) और अनुष्का कुमारी (2) है. मरने वाले दोनों सगे भाई-बहन थे.

काम से बाहर गए थे माता-पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता मिट्ठू कुमार सिंह, जो कि पेशे से बिजली मिस्त्री हैं. गुरुवार की सुबह वह किसी काम से बाहर गए थे. पत्नी भी किसी काम से प्रखंड मुख्यालय गई थी. बड़ा बेटा स्कूल गया था जबकि रुद्र और अनुष्का घर में ही खेल रहे थे. इसी दौरान दोनों बच्चे स्टैंड फैन के नंगे तार की चपेट में आ गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मृत बच्चों को देख बेहोश हुई मां

जानकारी मिली है कि दोनों बच्चों की करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. मां जब घर लौटी तो उसने दोनों बच्चों को मृत अवस्था में देखा. बच्चों को देखते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी. अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक ने कहा कि मृतकों के स्वजन ने प्रशासन को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी है. शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 10 जिलों के सड़कों की बदल जाएगी सूरत, 130 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन