ePaper

बिहार के इन 10 जिलों के सड़कों की बदल जाएगी सूरत, 130 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Updated at : 01 Aug 2025 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar News: राज्य के 10 जिलों में करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और पुलों को बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग की तरफ से प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत मुजफ्फरपुर, नालंदा, जमुई, वैशाली, भोजपुर, सुपौली, समस्तीपुर, सारण, पूर्णिया व पूर्वी चंपारण जिलों में राज्य योजना मद में यह मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar News: राज्य के 10 जिलों में करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और पुलों को बेहतर बनाया जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग की तरफ से प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है. इसके तहत मुजफ्फरपुर, नालंदा, जमुई, वैशाली, भोजपुर, सुपौली, समस्तीपुर, सारण, पूर्णिया व पूर्वी चंपारण जिलों में राज्य योजना मद में यह मंजूरी दी गई है. इसकी जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को दी.

सड़क संपर्कता होगी सुगम

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के जरिये राज्य की आधारभूत संरचनाओं को तो मजबूती मिलेगी ही साथ ही सड़क संपर्कता भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी. इन योजनाओं के तहत जमुई जिला अंतर्गत 15.70 किमी लंबे सोनो-चरका पत्थर पथ के दूसरे किमी में बरनार नदी पर बेली ब्रिज और पहुंच पथ का निर्माण 6.28 करोड़ रुपये से होगा. इसके अलावा 8.2 किमी लंबाई में नालंदा अंतर्गत धनौली से रहुई भाया खिरीना पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण करीब 38.64 करोड़ रुपये से किया जाएगा.

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

वहीं, वैशाली जिले में हाजीपुर अंतर्गत अंधड़ाबड़ चौक से शेरपुर भाया धधुआं पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 12.08 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. इसके अलावा 12.66 किमी लंबाई में हाजीपुर अंतर्गत गोरौल-सोंधो-मथनामल पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 19.51 करोड़ रुपये की लागत से होगा. जबकि, आरा अंतर्गत सपना सिनेमा मोड़ से रमणा मैदान भाया शिवगंज, बारीमठिया, शहीद भगत सिंह चौक, टाउन थाना तक 11.95 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा.

इन पुलों का होगा मरम्मत

वहीं, सुपौल के प्रतापगंज से छातापुर तक 9वें किमी में 0.14 करोड़ की लागत से पुल का मरम्मत कार्य किया जाएगा. इस कड़ी में समस्तीपुर के हसनपुर-सखवा घाट पथ के अलाइनमेंट में स्थित पुल के गार्डर की रेट्रोफिटिंग 0.25 करोड़ की लागत से की जाएगी. सारण जिले में छपरा-सोनपुर पथ 6.48 किमी भाया गोला बाजार-छोवामिल-दुधैलामठ के नजरमीरा के पांचवें किलोमीटर में 10.99 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा.

पूर्णिया जिले में भी होगा काम

इसके अलावा पूर्णिया जिला अंतर्गत एनएच-107 से काशी पथ तक करीब छह किमी लंबाई में 22.61 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम किया जायेगा. पूर्वी चंपारण के ढ़ाका अंतर्गत ओपीआरएमसी के तहत मोतिहारी- बरनवाघाट-छौड़ादानों पथ के 24वें किमी में 4.49 करोड़ की लागत से सीमेंट-कंक्रीट पथ, पेभर ब्लॉक और नाले का निर्माण होगा.

इसे भी पढ़ें: अब उत्तर बिहार से पटना आना होगा आसान, बहुत जल्द शुरू होने जा रहा यह बाइपास

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन