Bihar News: मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार फरार हुए अपराधी, इलाके में मचा हड़कंप

Updated at : 18 Dec 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र में मछही-मेहसी सड़क पर रहीमपुर रक्सा चौर में बुधवार की रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर मो फराग अंजुम नामक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र में मछही-मेहसी सड़क पर रहीमपुर रक्सा चौर में बुधवार की रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर मो फराग अंजुम नामक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली युवक के बांह में लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और मामले की सूचना पुलिस को दी.

बेहतर इलाज के लिए SKMCH किया गया रेफर

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सकरा रेफरल अस्पताल भेजा. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे SKMCH रेफर कर दिया. सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में सड़क धंसने से बढ़ी मुश्किलें, सीवर लीकेज और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ सकता है संकट

इस घटना के बाद इलाकें में दहसत फैली

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल युवक असम से मजदूरी कर घर लौट रहा था और ढोली रेलवे स्टेशन से ट्रेन उतरा था. वह टोटो से अपने घर जा रहा था, तभी चार अपराधी बाइक से ओवरटेक कर उसे सुनसान जगह पर घेरकर लूटने लगे. लूट का विरोध करने पर अपराधियों से हाथापाई हुई, जिससे नाखुश होकर अपराधियों ने युवक के बांह में गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन