Bihar News: प्रेमी के साथ फरार पत्नी को ढूंढने कोलकाता से पहुंचा पति, दो साल की बेटी को नहीं भूल पा रहा पिता

Updated:
विज्ञापन
love affairs news

AI GENERATED photo

Bihar News: प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी को ढूंढने के लिए कोलकाता के कल्याणी से 559 किमी की दूरी तय करके पति सुजीत बुधवार को मुजफ्फरपुर शहर पहुंचा. पत्नी की तलाश में सुबह से लेकर शाम तक गली- गली खाक छानी. जब कुछ पता नहीं चल पाया, तो नगर डीएसपी वन सीमा देवी से मुलाकात करके अपनी पत्नी सागरिका व दो साल की मासूम बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी.

विज्ञापन

Bihar News: कोलकाता से मुजफ्फरपुर पहुंचे सुजीत का कहना था कि उसकी पत्नी को सूतापट्टी का रहने वाला युवक भगा कर ले आया है. उसका भाई वहां कार चलाता था. उसने मुजफ्फरपुर के कार का नंबर भी पुलिस को दिया है. पुलिस उसकी पत्नी व प्रेमी के मोबाइल नंबर के आधार पर उनको ट्रेस करने में जुट गयी है. सुजीत का कहना है कि वह कोलकाता के कल्याणी में ही एक बेल्ट के करखाना में काम करता है. तीन साल पहले सागरिका से प्रेम विवाह किया था. उसको एक दो साल की बेटी भी है. बीते कुछ दिनों से उसकी पत्नी फेसबुक पर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी. इस बीच एक दिन वह अपनी पत्नी को बातचीत करते देख लिया तो उसका मोबाइल तोड़ दिया.

13 मई को मायके जाने की बात कह प्रेमी के साथ हुई थी फरार

बीते 13 मई को वह मायके जाने की बात कह दो साल की मासूम बेटी को लेकर घर से निकल गयी. देर शाम तक जब वह कॉल नहीं की तो उसके नंबर पर फोन किया तो स्विच ऑफ था. काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल पाया. दो दिन बाद पत्नी ने फोन करके कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ बिहार भाग आयी है. अब उसके साथ ही रहेगी. इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. उसने अपनी पत्नी व बेटी की बरामदगी को लेकर कोलकाता के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगा चुका है. सुजीत का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी पूर्व में पांच लोगों से शादी करके छोड़ चुकी है.

खबर-2: दो बच्चों की मां प्रेमी के संग हुई फरार

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां अपने दोनों बच्चे को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला की एक 6 बर्ष व एक 3 साल के बच्चे हैं. महिला के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. फरार महिला की माता पटना जिला भदौर थाना के दौलतपुर निवासी साहो देवी ने बताया कि बर्ष 2018 में बेटी की शादी बिंद थाना के एक गांव में किया था. शादी के बाद दोनों खुशी पूर्वक रह रहे थे. इस दौरान बेटी को दो बच्चा भी हुआ है. दामाद दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. पति के अनुपस्थिति में बेटी दोनों बच्चों को छोड़कर फरार हो गई. बेटी को रिश्तेदारों के यहां व अन्य जगहों पर जाकर खोजबीन किया. लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी उसके पति को दे दिया गया है. दोनों बच्चों का रो-रोकर काफी बुरा हाल है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि फरार हुई महिला की माता ने बेटी के गायव हो जाने का आवेदन दिया है. मामले का जांच किया जा रहा है. जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा.

Also Read: Bihar Crime: शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने कर दी प्रेमिका की हत्या, सात माह की थी प्रेग्नेंट

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन