Bihar Crime: शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने कर दी प्रेमिका की हत्या, सात माह की थी प्रेग्नेंट

Updated at : 11 Jun 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

घटना की जानकारी देती पुलिस

Bihar Crime: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला में आठ जून की रात सोलह वर्षीय किशोरी घर के पास से अचानक लापता हो गयी. रात में परिजनों को उसका शव गन्ने की खेत में मिला. घटना कि जानकारी मिलने के बाद अगले दिन नौ जून को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. जादोपुर थाना क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

विज्ञापन

गोविंद/ Bihar Crime: गोपालगंज पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या में शामिल किशोरी के ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी बिरेंद्र सिंह का पुत्र विवेक कुमार सिंह बताया गया. पुलिस ने कहा कि पूछताछ में विवेक ने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपित ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उसे अपने हवश का शिकार बनाया था. पुलिस के मुताबिक लड़की सात माह की प्रेग्नेंट थी और शादी करने के लिए आरोपी पर दबाव बना रही थी. अवैध संबंध में शादी का दबाव बनाने पर विवेक कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने की खेत में फेंक दिया.

आरोपी पर पॉक्सो के तहत चलेगी स्पीडी ट्रॉयल

हत्या के बाद पुलिस ने छानबीन किया और फॉरेंसिंक टीम से जांच करायी, जिसके बाद बुधवार को खुलासा किया. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा पॉक्सो की भी धाराएं लगायी गयी है. पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य है, जिसके आधार पर आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो के विशेष न्यायालय से स्पीडी ट्रॉयल चलाने की अनुशंसा कर सजा दिलायी जायेगी. वहीं, इस हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस प्रशासन और सरकार से आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.

टेक्निकल सेल की जांच में मिले साबूत

पुलिस ने हत्या के बाद जांच शुरू किया तो कई तथ्य सामने आये. टेक्निकल सेल की टीम से जांच करायी गयी तो कई महीनों से बातचीत किये जाने के साबूत मिले. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी. लड़की ने प्रेग्नेंट होने के बाद जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गयी. पोस्टमामार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि किशोरी सात माह की प्रेग्नेंट थी.

क्या है हत्या का पूरा मामला

जादोपुर थाना क्षेत्र में आठ जून की रात सोलह वर्षीय किशोरी घर के पास से अचानक लापता हो गयी. रात में परिजनों को उसका शव गन्ने की खेत में मिला. अगले दिन नौ जून को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. एफआईआर दर्ज कर 10 जून को पुलिस ने गांव के एक लड़के को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद वह मृतका का ब्वॉयफ्रेंड निकला. हत्या का जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने 11 जून को उसे जेल भेज दिया.

Also Read: पूर्णिया में आधार अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी, गिरफ्तार मास्टर माइंड के पास से धोखाधड़ी के सामान जब्त

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन