Bihar News: इस जिले में बूढ़ी गंडक पर बन रहा फोर लेन पुल, जानिए क्या होगा फायदा…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Jun 2025 12:50 PM

विज्ञापन

पुल का सांकेतिक फोटो

Bihar News: बिहार में चुनावी साल को लेकर कई सारे तोहफे लोगों को दिए जा रहे हैं. इस बीच मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण होगा. यह पुल 2027 तक तैयार होगा और यहां से लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा. इससे शहरवासियों को बड़ा फायदा होगा.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या रही है, खासकर अखाड़ा घाट रोड पर. लेकिन, अब इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है. बूढ़ी गंडक नदी पर पुराने पुल के बगल में एक नया फोर लेन पुल बन रहा है, जो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही सीतामढ़ी, दरभंगा और शिवहर से आने-जाने वाले लोगों को लंबे जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी.

2027 तक पूरा होगा पुल, दो साल में बनेगा ढांचा

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की माने तो, पुल बनाने वाली एजेंसी को साफ निर्देश दिए गए हैं कि, अगले दो साल में पुल की संरचना पूरी कर ली जाए और साल 2027 तक यह पुल आम लोगों के लिए खोल दिया जाए. मानसून से पहले सभी पिलर तैयार कर लिए जाएंगे ताकि बारिश के मौसम में काम रुकने की नौबत न आए और पुल के ऊपरी हिस्से (सुपर स्ट्रक्चर) का काम समय पर शुरू हो सके.

240 मीटर लंबा फोर लेन पुल, तेजी से हो रहा निर्माण

यह नया पुल 240 मीटर लंबा और चार लेन का होगा, जो पुराने अखाड़ा घाट पुल के समानांतर बन रहा है. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही इंजीनियर के मुताबिक, टेंडर मिलने के बाद मशीनें लगाई गई हैं और नदी में पिलर गाड़ने का काम शुरू हो गया है. कुल 6 पिलर बनाए जा रहे हैं- 4 नदी में और 1-1 दोनों किनारों पर.

इन जिलों के लोगों को होगा फायदा

इस पुल की लागत करीब 57 करोड़ रुपये है. यह एक मॉडर्न स्ट्रक्चर होगा. साथ ही पुराने पुल को भी चौड़ा किया जाएगा ताकि दोनों पुल मिलकर एक नया ट्रैफिक कॉरिडोर तैयार करें और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो. अभी सीतामढ़ी, शिवहर और दरभंगा से आने वाले लोगों को शहर में घुसने के लिए भारी जाम का सामना करना पड़ता है. नया पुल शुरू होने के बाद यह ट्रैफिक सीधे शहर में प्रवेश कर पाएगा. इससे मेडिकल कॉलेज और शहर के अन्य हिस्सों में पहुंचने में समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

कहा जा रहा है कि, बूढ़ी गंडक की तेज धार में पिलर बनाना एक मुश्किल काम है. इसलिए हाई-ड्रिलिंग रिग और स्पेशल क्रेन मंगवाए गए हैं. सुरक्षा के लिए बैरियर लगाए गए हैं और पर्यावरण नियमों का ध्यान रखने के लिए एक निगरानी टीम भी तैनात है. पुल निर्माण से स्थानीय मजदूरों और सप्लायर्स को रोजगार मिलेगा. जब पुल चालू हो जाएगा तो ट्रांसपोर्ट सस्ता और तेज हो जाएगा. इससे कृषि, मछली पालन और छोटे उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Politics: बिहार के 25 जिलों में कांग्रेस का आंदोलन, इन 5 सवालों का मांगेगी जवाब…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन