Bihar Politics: बिहार के 25 जिलों में कांग्रेस का आंदोलन, इन 5 सवालों का मांगेगी जवाब…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Jun 2025 12:27 PM
कांग्रेस कार्यालय का सांकेतिक फोटो
Bihar Politics: राजधानी पटना में महागठबंधन की चौथी बैठक होने वाली है. लेकिन, इससे पहले कांग्रेस 25 जिलों में आंदोलन करेगी. इस दौरान सरकार से 5 सवाल किए जायेंगे. विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठायेगी.
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है. सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष कई तरह की गतिविधियां देखने के लिए मिल रही. इस बीच विपक्ष की ओर से लगातार सरकार और उनकी योजनाओं पर निशाने साधे जा रहे हैं. इस बीच आज कांग्रेस की ओर से बिहार के 25 जिलों में आंदोलन होगा. इस आंदोलन के जरिये बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा. बता दें कि, युवाओं को रोजगार, संविदा बहाली, पलायन और विधि व्यवस्था को लेकर “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” नाम से बड़ा आंदोलन करेगी.
पूछे जायेंगे ये पांच सवाल
इधर, इस आंदोलन के जरिये विपक्ष सरकार से 5 सवालों के जवाब मांगेगी. पहला सवाल यह होगा कि, कई विभागों में 5 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, तो आखिरकार इन पदों पर बहाली कब होगी ? दूसरा सवाल- 7 लाख से ज्यादा संविदाकर्मी कार्यरत हैं, उनकी अब तक नौकरी स्थाई क्यों नहीं हुई ? तीसरा सवाल होगा कि, होमगार्ड, संविदा शिक्षक, आशा कार्यकर्ताओं सबका काम एक है, लेकिन वेतन में भेदभाव क्यों औक कब तक ? चौथा सवाल- बीपीएससी, एसएससी, नीट, यूजीसी नीट जैसी अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक क्यों ? जांच निष्पक्ष हो ? पांचवां और आखिरी सवाल है कि, पलायन की समस्या का समाधान कब होगा ?
महागठबंधन की बैठक पर टिकी नजरें
जानकारी के मुताबिक, इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय नेता राज्य के विभिन्न रोजगार कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे. वहीं, आज महागठबंधन की होने वाली बैठक पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है. इस बैठक में चुनावी रणनीति बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही सीटों को लेकर भी बातचीत हो सकती है. इधर, चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से जारी है.
Also Read: Prashant Kishor: चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने किया दावा, कहा- बिहार में नवंबर के बाद होगा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










