Bihar Rain Alert: बिहार के लोग हो जाएं सावधान, अगले पांच भयंकर बारिश का अलर्ट, तापमान को लेकर आया बड़ा अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jun 2025 8:14 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिन राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान बिहार के 8 जिलों को लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. क्योंकि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. मंगलवार की सुबह से दोपहर तक शहर और आसपास के इलाकों में रिमझिम फुहारों के साथ बूंदा-बांदी होती रही. हालांकि इस दौरान उमस ने लोगों को काफी परेशान किया.
मौसम विभाग की ओर से जारी अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में अगले 3 से 4 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. यह बारिश फिलहाल जारी उमस से थोड़ी राहत प्रदान कर सकती है.
28 से 29 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जून को उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है. जिससे कृषि गतिविधियों और जल स्तर में सुधार हो सकता है. विशेष रूप से, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ हिस्सों में पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है.
तापमान की बात करें तो, इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसत 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. यह हवाएं बारिश के साथ मिलकर मौसम को और सुहावना बनाने में मदद करेंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सामान्य से 4 डिग्री नीचे गिरा तापमान
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत सुबह में शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई. अधिकतम तापमान में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन उत्तर बिहार के लिए मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, जहां हल्की से मध्यम बारिश लोगों को गर्मी और उमस से निजात दिलाएगी और किसानों के लिए भी अच्छी खबर लेकर आएगी.
इसे भी पढ़ें: पटना में डबल डेकर का पैनल गिरा, ई- रिक्शा के ड्राइवर को लगी चोट, एक विद्यार्थी घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










