17 जुलाई से शुरू होगी तीन दिवसीय हेरिटेज नेशनल लेवल चित्रकला प्रदर्शनी

कैनवास पर मां दुर्गा का चित्र बनाती कलाकार
मुजफ्फरपुर में 17 जुलाई से तीन दिवसीय 'हेरिटेज नेशनल लेवल चित्रकला प्रदर्शनी' का आयोजन हो रहा है. इसमें देश भर के कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शनी 19 जुलाई तक चलेगी.
Muzaffarpur News: कला प्रेमियों और सांस्कृतिक जगत के लिए मुजफ्फरपुर में 17 जुलाई से तीन दिवसीय 'हेरिटेज नेशनल लेवल चित्रकला प्रदर्शनी' का आयोजन किया जाएगा. शहर के छाता चौक स्थित चित्रगुप्त संगठन परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी 19 जुलाई तक चलेगी. इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े कलाकार भी अपनी कृतियों का प्रदर्शन करेंगे.
प्रदर्शनी में चित्रकला के अलावा मूर्तिकला, हस्तशिल्प और स्थानीय पारंपरिक शिल्पकला की विविध विधाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा.
समाज, संस्कृति और प्रकृति पर आधारित होंगी कलाकृतियां
आयोजन में मुजफ्फरपुर और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कई वरिष्ठ और युवा कलाकार भाग लेंगे. कलाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकार, समकालीन चुनौतियां, बिहार और देश की सांस्कृतिक विरासत तथा प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों को चित्रों और मूर्तियों के जरिए प्रस्तुत करेंगे.
राष्ट्रीय स्तर के कलाकार होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी स्थानीय कला को राष्ट्रीय मंच देने का भी प्रयास है. इसमें विभिन्न राज्यों के कलाकारों की रचनाएं एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा, जिससे कला प्रेमियों को विविध कला शैलियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा.
आयोजक बोले, पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में आयोजन
प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक सुजीत कुमार ने बताया कि वह देश के विभिन्न शहरों में इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों का सफल आयोजन कर चुके हैं. मुजफ्फरपुर से पहले पटना में भी इसी तरह की प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, जिसे कला प्रेमियों का अच्छा प्रतिसाद मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










