Patna News: पटना में डबल डेकर का पैनल गिरा, ई- रिक्शा के ड्राइवर को लगी चोट, एक विद्यार्थी घायल

Updated:
विज्ञापन

Patna News: पटना में 11 जून को डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ था. सीएम नीतीश ने इसका लोकार्पण किया था. लोकार्पण के ठीक 13 दिन बाद पिलर नंबर 62 के पास पैनल गिर गया.

विज्ञापन

Patna News: पटना के डबल डेकर फ्लाइओवर पर 11 जून से गाडियां दौड़ रही हैं. बिहार के पहले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया था. मंगलवार को खबर आई कि अशोक राजपथ पिलर नंबर 62 के पास डबल डेकर का पैनल गिर पड़ा. इस घटना में एक ई- रिक्शा के ड्राइवर को चोट लग गई और एक विद्यार्थी भी घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
डबल डेकर का पैनल गिरा

422 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

422 करोड़ की लागत से यह डबल डेकर फ्लाइओवर बनकर तैयार हुआ है. अशोक राजपथ पर जाम की समस्या वर्षों से कोढ़ बना हुआ है जिसका सामना लोग रोज करते हैं. इस डबल डेकर फ्लाइओवर के चालू होने से अब जाम से राहत मिलेगी.

इन इलाकों को हुआ फायदा

डबल डेकर चालू होने से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और पटना सायंस कॉलेज के क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होने से छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा. पीएमसीएच जाने के लिए भी इस फ्लाइओवर से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

ट्रैफिक पर ऐसे कम होगा दबाव

डबल डेकर रोड के इस्तेमाल को लेकर भी एक व्यवस्था तय की गई है. गांधी मैदान से पटना यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाले यात्रियों को फ्लाईओवर के दूसरे तल से गुजरना होगा, जबकि पटना यूनिवर्सिटी से गांधी मैदान की ओर आने वाले लोग पहले तल का इस्तेमाल करेंगे. यह सिस्टम ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए बनाई गई है, जिससे शहर के इस अति महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन