कॉलेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सीतामढ़ी के युवक पर अनहोनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Author Chandan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर से एक 21 वर्षीय छात्रा के कॉलेज जाते समय लापता होने का मामला सामने आया है. परिवार ने सीतामढ़ी के एक युवक पर अनहोनी की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के कच्ची पक्की थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. कॉलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों के अनुसार, घटना 11 जुलाई की है. छात्रा के पिता उसे दोपहर करीब 11 बजे कच्ची पक्की चौक पर एलएस कॉलेज जाने के लिए छोड़कर लौटे थे. इसके बाद से छात्रा घर वापस नहीं आई.

मोबाइल बंद मिलने के बाद बढ़ी चिंता

देर रात तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन लगातार बंद मिला. इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

पिता ने युवक पर जताई आशंका

पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में दिए आवेदन में सीतामढ़ी जिले के जगदीशपुर निवासी एक युवक पर आशंका जताई है. उनका कहना है कि उक्त युवक उनकी पुत्री के साथ किसी अप्रिय घटना में शामिल हो सकता है. उन्होंने पुलिस से छात्रा की सकुशल बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पुलिस ने पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश के साथ सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन