जेल में बंद कुख्यात गोविंद की जमानत खारिज
Updated at : 01 Dec 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात गोविंद की जमानत खारिज
विज्ञापन
-गोविंद के साथ जेल भेजा गया था उसका ड्राइवर नितेश
-जमानत निचली अदालत ने 11 को भी कर दी थी खारिज
मुजफ्फरपुर.
जेल में बंद कुख्यात गोविंद की ओर से दाखिल जमानत आवेदन पर न्यायिक दंडाधिकारी ने सुनवाई कर इसे खारिज कर दिया. जमानत पर गोविंद की ओर से उनके अधिवक्ता मुकेश कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मेरा मुवक्किल बिल्कुल निर्दोष है. पुलिस ने साजिश के तहत उसे फंसाया है. उसके पास या उसकी गाड़ी से कोई आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई थी. इसी मामले में जेल भेजे गये गोविंद के ड्राइवर व शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठिया निवासी नितेश की जमानत निचली अदालत ने 11 नवंबर को खारिज कर दिया था. मुशहरी थाने की पुलिस ने गोविंद को बीते 25 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था.उसके पास से सीजेड पिस्टल एवं दो अलग-अलग मैग्जीन समेत 74 गोलियां जब्त की गयी थीं. वह कार से ही पटना से मुजफ्फरपुर आया था और लौटने के दौरान उसे वाहन जांच में पकड़ लिया गया. मामले में एसआइ तेज प्रकाश सिंह के बयान के आधार पर मुशहरी थाने में एफआइआर दर्ज कर गोविंद और उसके कार चालक नीतीश को 26 अक्तूबर को जेल भेजा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




