रिटायर्ड शिक्षक को बंधक बनाकर 200 ग्राम सोना चोरी, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक AI तस्वीर
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को बंधक बनाकर घर से करीब 200 ग्राम सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट
Aurai News: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को घर में बंधक बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश घर में रखे करीब 200 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: अब ‘बॉस’ बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, व्हाट्सएप पर रहें अलर्ट
घर में बुजुर्ग दंपती थे अकेले
जानकारी के अनुसार, राजखंड गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर दलाल शाही अपनी पत्नी के साथ घर में रह रहे थे. उनका बेटा भारतीय वायु सेना में कार्यरत है और फिलहाल ड्यूटी पर घर से बाहर है.
बताया जा रहा है कि देर रात चोर घर में घुस गए और बुजुर्ग शिक्षक को बंधक बना लिया. इसके बाद घर में रखे करीब 200 ग्राम सोने के साथ चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए.
पुलिस कर रही जांच, लोगों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.
थानाध्यक्ष बोले- जल्द होगा खुलासा
औराई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: एसएसबी के नाम पर साइबर ठगी का गिरोह सक्रिय, सीमावर्ती इलाकों के व्यापारी निशाने पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










