एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, हर दिन लौट रहे मरीज

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, हर दिन लौट रहे मरीज

एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, हर दिन लौट रहे मरीज

विज्ञापन

वरीय संवाददाता मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिदिन 30 से 35 नए लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं. लेकिन, पिछले दस दिनों से सदर अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मरीज बिना उपचार के लौटने को मजबूर हैं. कई लोग बाहर से वैक्सीन खरीद कर लगवा रहे हैं. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए और पुराने मरीजों को मिलाकर प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज वैक्सीन न मिलने के कारण लौट रहे हैं. वैक्सीन की कमी को लेकर डिमांड भेजी गई है. कुत्ता, बंदर या किसी अन्य जानवर के काटने पर मरीजों को 24 घंटे के भीतर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य होता है. समय पर इंजेक्शन न लगने से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. लोगों की सुविधा के लिए सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन मुफ्त में लगाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन