एलएस कॉलेज गेट से अगवा कर मारपीट करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :13 Feb 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

एलएस कॉलेज गेट से अगवा कर मारपीट करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
मोतीपुर के जसैली टोला गोहा के रहने वाले स्नातक के छात्र नीलाम्बुज ने एलएस कॉलेज गेट से अगवा कर स्टेशन रोड में ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. वह नगर डीएसपी वन सीमा देवी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी है. डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाने के पीएसआइ कुंदन कुमार को पूरे मामले की जांच करने को कहा है. वह एलएस कॉलेज से लेकर इमलीचट्टी बस स्टैंड तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. पुलिस को दिये जानकारी में नीलाम्बुज का कहना है कि वह एलएस कॉलेज से मंगलवार को निकल रहा था कि गेट के पास कार सवार तीन युवक उसको रोका. उसके एक लड़के की तस्वीर दिखायी और बोला कि इसको पहचानते हो. वह इनकार कर दिया तो कार सवार तीन अज्ञात युवकों को उसको जबरन मारपीट कर कार में बैठा लिया. उसका गर्दन सीट से नीचे कर दिया. इस दौरान कार सवार तीनों बदमाश उसके माता- पिता व परिवार के पूरे सदस्य का नाम ले रहे थे. उसको जंक्शन के गेट नंबर चार के पास ले गया. बोला कि पापा को मोबाइल लगाओ. पिता अधिवक्ता है, वह काम में बिजी होने के कारण उसका फोन नहीं उठाया तो बड़े पापा को कॉल लगावाया. फिर, एक बदमाश बोला कि अपने खाते में पैसे नहीं मंगवाओ. इमलीचट्टी बस स्टैंड के समीप एक साइबर कैफे के पास ले गया. बदमाश उसको डराते हुए कहा कि अगर साइबर कैफे वाला बोलेगा कि पैसा अपने खाते में मंगवा लेगा तो पीछे मुड़ना नहीं तो सीधे चलते जाना. अगर पीछे मुड़ा तो गोली मार देंगे. वह साइबर कैफे के लिए चला लेकिन, भागते हुए एक मार्ट में छिप गया. इसके बाद बदमाश फरार हो गए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




