औद्योगिक क्षेत्र मोतीपुर में कृषि यंत्र की यूनिट को मिली मंजूरी

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र मोतीपुर में कृषि यंत्र की यूनिट को मिली मंजूरी

Agricultural machinery unit gets approval

विज्ञापन

— बियाडा के प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी ने दी स्वीकृति

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही कृषि यंत्रों के निर्माण के लिए एक नयी यूनिट स्थापित होगी. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बीते दिनों पटना में हुई बैठक में इस पर फैसला हुआ. बियाडा के डीजीएम रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 2.37 करोड़ के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली है. इसमें पचास से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगी. बताया गया कि यह मुजफ्फरपुर की ही कंपनी है. इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे. यह यूनिट अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी और इसमें कल्टीवेटर, थ्रेसर, मिक्सचर मशीन सहित अन्य कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के यंत्रों का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बियाडा के अधिकारियों के अनुसार मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का विकास और तेजी से हो रहा है. बता दें कि बीते करीब पांच क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में एक से दो नयी यूनिट को लगातार स्वीकृति मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन