Muzaffarpur : फायरिंग के बाद बदमाश फरार, खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : फायरिंग के बाद बदमाश फरार, खोखा बरामद

Muzaffarpur : फायरिंग के बाद बदमाश फरार, खोखा बरामद

विज्ञापन

कांटी. थाना क्षेत्र के छपरा मनोरथ गांव में शुक्रवार की देर रात गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में भटकती रही. बदमाश फरार हो गये़ हालांकि पुलिस ने एक खोखा बरामद किया़ फायरिंग की सूचना पर थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह दलबल के साथ देर रात छपरा मनोरथ और आसपास की जगहों पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश करते रहे. बताया कि गोली चलने की सूचना पर पहुंचकर छानबीन की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक आपराधिक प्रवृति का युवक मामूली विवाद में गांव के ही एक युवक पर गोली चला दी. लेकिन युवक बाल-बाल बच गया. गोली चलाने वाला युवक पूर्व में भी जेल जा चुका है. वहीं दुबारा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दारोगा धनंजय कुमार सिंह ने एक खोखा बरामद कर छानबीन में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन