पीकू में भर्ती दोनों बच्चों में नहीं हुई एइएस की पुष्टि

पीकू में भर्ती दोनों बच्चों में नहीं हुई एइएस की पुष्टि
मुजफ्फरपुर. तापमान बढ़ने के साथ ही चमकी बुखार (इंसेफेलाइटिस) से बच्चे पीड़ित होने लगे हैं. शनिवार को रुन्नीसैदपुर के सात साल के इरशाद और परसा सुपौल से मो मंसूरी के सात वर्षीय पुत्र जियान को भर्ती किया था. दोनों बच्चों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिये लैब भेजा गया. हालांकि दोनों में एइएस की पुष्टि नहीं हुई. सोमवार को दोनों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया. डॉ गोपाल शंकर सहनी ने कहा कि बच्चे में एइएस के लक्षण को देखते हुए प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया गया. उसकी हालत में सुधार होने पर से डिस्चार्ज कर दिया गया. सूबे के 12 जिलों में एक बार फिर से चमकी बुखार के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को बुखार से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी है. चमकी बुखार से बचाव के उपाय की जानकारी सभी प्रखंडों में दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




