किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
Author Prashant kumar
Updated:
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. सदर पुलिस ने किशोरी के अपहरण में आरोपी मो. नियाज को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सदर थाना के भगवानपुर यादव नगर का निवासी है. किशोरी के परिजनों ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










