दो ट्रेनों में एसी ठप, कोच में हुई घुटन

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
दो ट्रेनों में एसी ठप, कोच में हुई घुटन

दिल्ली से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी (12562) व दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02563) के वातानुकूलित (एसी) कोच में एसी ठप हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी व दिल्ली स्पेशल ट्रेन का मामला कोच में तापमान ज्यादा होने से यात्री हुए परेशान वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दिल्ली से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी (12562) व दिल्ली स्पेशल ट्रेन (02563) के वातानुकूलित (एसी) कोच में एसी ठप हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई.यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. स्वतंत्रता सेनानी के एसी टू के ए-1 कोच स्पेशल के बी-6 कोच में करीब ढाई घंटे तक एसी ठप रहा. गर्मी और घुटन बढ़ने से यात्री असहज हो गये. सफर कर रहे यात्री धीरज बंसल, मो राजा ने तत्काल ट्रेन स्टाफ व टीटीइ को इसकी सूचना दी. यात्रियों ने बताया कि एसी खराब होने के बाद कोच के अंदर का तापमान असहनीय हो गया था. कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्या को तुरंत ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया गया. बाद में लोगों ने रेलमदद पर शिकायत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन