मुजफ्फरपुर में 18 से 23 जुलाई तक रूट डायवर्जन, वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का काम: वार्ड 13 में हनुमान मंदिर से साइन पब्लिक स्कूल मोड़ तक 18 से 23 जुलाई तक यातायात पूरी तरह बंद

18 से 23 जुलाई तक यातायात पूरी तरह बंद

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के काम के चलते वार्ड 13 में हनुमान मंदिर से साइन स्कूल मोड़ तक 18 से 23 जुलाई तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग चुनें।

विज्ञापन

Muzaffarpur smart City: मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत शहर में चल रहे अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम (SBR-STP) और ड्रेनेज (UG storm water drains) के निर्माण कार्य को लेकर शहर के एक प्रमुख मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 13 में हनुमान मंदिर से लेकर साइन पब्लिक स्कूल के मोड़ तक आगामी 18 से 23 जुलाई तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 310 के तहत इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

एजेंसी को बैरिकेडिंग और पानी के छिड़काव के निर्देश

नगर निगम द्वारा कार्य कर रही संबंधित एजेंसी (M/s Toshiba water solution Pvt. Ltd.) को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि से कार्य शुरू करना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग लगाने, धूल से बचाव के लिए नियमित पानी का छिड़काव करने और सुरक्षा मानकों का समुचित प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो.

इन विभागों को दी गई सूचना

काम के दौरान क्षेत्र में किसी भी तरह की आपात स्थिति या असुविधा से निपटने के लिए इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी व पश्चिमी), बिजली विभाग (NBPDCL), IOCL-Gas pipeline, नल जल शाखा और सिकंदरपुर थानाध्यक्ष समेत सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.


विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन