सीएसपी लूट का फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी लूट का फरार आरोपित गिरफ्तार

सीएसपी लूट का फरार आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के जमीन हाट पर सीएसपी लूटकांड के फरार आरोपित को पुलिस ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे बलिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया़ आरोपित दर्जिया गांव निवासी रौशन कुमार है. विदित हो कि बीते वर्ष 29 अगस्त को जमीन हाट से रौशन समेत तीन बदमाश हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से कैश लूटकर भाग रहा था. इस दौरान एक ग्राहक को पीछा करते देख एक बदमाश ने गोली चला दी, जो ग्राहक को लगने के बजाय एक बदमाश को ही लग गयी. इसके बाद जख्मी बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामले में पुलिस दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि रौशन के बलिया ओवरब्रिज के पास होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गयी. पूछताछ के बाद गिरफ्तार रौशन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन