रामपुरहरी में युवक को मार दी गोली

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 07 Apr 2025 1:05 AM

विज्ञापन

रामपुरहरी में युवक को मार दी गोली

विज्ञापन

जमीनी विवाद में हुई घटना, चल रहा है जख्मी इलाज

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रामपुरहरी थाना क्षेत्र के खरहर गांव में देर रात जमीनी विवाद में युवक को गोली मार दी. पड़ोसी ने ही अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी. रामपुरहरी थाना प्रभारी सुजीत मिश्रा भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल चंद्रशेखर कुमार को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, खरहर गांव में जमीनी विवाद के चलते चंद्रशेखर कुमार को गोली मारी गयी है. गोली उनके दाहिने पैर में लगी है. रामपुरहरी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को भर्ती करा दिया गया है और गोली मारने वाले की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन