ePaper

मझौलिया में रेलवे ट्रैक से सटे लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटा, रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति

Updated at : 19 Mar 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
मझौलिया में रेलवे ट्रैक से सटे लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटा, रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति

मझौलिया में रेलवे ट्रैक से सटे लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटा, रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति

विज्ञापन

: फायर ब्रिगेड की तीन दमकल ने आग पर पाया काबू

: खाना बनाने के दौरान चिंगारी निकलने से लगी आग

: आग लगने से आठ झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर के मझौलिया में रेलवे ट्रैक से सटे झोपड़पट्टी में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गयी. तेज हवा के झोंका के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. एक- एक कर आठ झोपड़ियां आग की चपेट में आ गयी. एक बड़ा और एक छोटा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. आग की तेज लपटें व सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए. दो घंटे तक मौके पर अफरा- तफरी मची रही. अगलगी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इस घटना में मो. कैसर, राजू महतो, कोरैसा खातून, बिट्टू सहनी, कबूल, कुणाल और बबलू की झोपड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी. अंदर रखा पांच पलंग, चार चौकी, बक्सा, पेटी, ज्वेलरी, अनाज व नकदी समेत दस लाख से अधिक की संपत्ति खाक हो गयी.

जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मझौलिया रेलवे गुमटी के समीप ट्रैक से सटे झोपड़पट्टी में सुबह साढ़े दस बजे के आसपास खाना बनाने के दौरान चिंगारी निकलने से आग लग गयी. रेलवे ट्रैक से सटे होने के कारण अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में आ गयी. आनन- फानन में फायर ब्रिगेड की तीन दमकल पहुंची. झोपड़पट्टी तक जाने का रास्ता नहीं होने के कारण पीछे एक गोदाम के कैंपस होकर दमकल पहुंची. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

:: गन्नीपुर में झाड़ी में लगी आग, तीन दमकल पहुंची

मुजफ्फरपुर . गन्नीपुर स्थित रामदयालु स्टेशन रोड में झाड़ी में मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे अचानक आग लग गयी. कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले लिया. इसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए. अगलगी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार दमकल मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे.

———————————————————————————–

आधे घंटे तक दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क को रोकना पड़ा

मुजफ्फरपुर से हाजीपुर तक किया गया अलर्ट, सामान्य होने पर शुरू हुआ परिचालन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मझौलिया रेलवे गुमटी के पास ट्रैक के किनारे झोपड़ी में आग लगने से इसका असर रेल परिचालन पर पड़ा. इस घटना के बाद ट्रेनों के परिचालन को लेकर मुजफ्फरपुर से हाजीपुर तक अलर्ट की सूचना जारी की गयी. आग लगने के कारण गाड़ी संख्या-12565 दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति को जंक्शन पर ही आधे घंटे रोका गया. गाड़ी सुबह के 10.28 बजे जंक्शन पर प्लेस हुई. वहीं सामान्य स्थिति होने के बाद 10.58 में गाड़ी को रवाना किया गया. सेफ्टी को लेकर एरिया मैनेजर रवि शंकर महतो खुद गाड़ियों परिचालन की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे थे. वहीं सूचना मिलने पर तत्काल आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार टीम के साथ पहुंचे. ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन कुमार भी मौजूद थे. पूरी टीम आग के साथ भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गयी. घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर भी काफी संख्या में लोग जुट कर देख रहे थे. जिसे खाली कराने के बाद परिचालन शुरू किया गया. रेलवे की ओर से घटना को लेकर ज्वाइंट रिपोर्ट भी तैयार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन