ePaper

बस में नर्स से छेड़खानी, WhatsApp पर युवक का फोटो डाला, परिजनों ने पीटा

Updated at : 26 Dec 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
बस में नर्स से छेड़खानी, WhatsApp पर युवक का फोटो डाला, परिजनों ने पीटा

– मीनापुर में कार्यरत हैं पीड़ित एनएम ड्यूटी से लौट रही थी घर – स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मनचले की जान बचायी – माफी मांगने पर आरोपित को छोड़ा मुजफ्फरपुर : बस में नर्स के साथ छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. नर्स ने मनचले की तसवीर खींच ह्वाट्सएप पर परिजनों को […]

विज्ञापन

– मीनापुर में कार्यरत हैं पीड़ित एनएम ड्यूटी से लौट रही थी घर

– स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मनचले की जान बचायी

– माफी मांगने पर आरोपित को छोड़ा
मुजफ्फरपुर : बस में नर्स के साथ छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. नर्स ने मनचले की तसवीर खींच ह्वाट्सएप पर परिजनों को भेज दिया. इसके बाद जीरोमाइल पर जैसे ही बस रुकी, नर्स के परिजनों ने मनचले की पहचान कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है. सड़क पर युवक को पिटता देख मौके पर लोगों बस में नर्स की भीड़ जुट गयी. दुकानदारों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचायी. छेड़खानी के आरोपित ने नर्स से माफी मांगी, इसके बाद परिजनों ने उसे छोड़ दिया. देर रात तक नर्स के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है.
जानकारी अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र की एक महिला मीनापुर पीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत है. रविवार की शाम काम समाप्त कर वह मीनापुर से बस से शहर लौट रही थी. इस बीच, नर्स के पीछे खड़ा एक युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. एएनएम ने मौका पाकर आरोपित का फोटो मोबाइल से खींच लिया और उसे परिजनों को ह्वाट्सअप पर भेज दिया. जैसे ही बस जीरोमाइल पहुंची कि नर्स के परिजन बस के पास पहुंच गये. फोटो से आरोपित की पहचान कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. माफी मांगने के बाद परिजनों ने युवक को छोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन